मोबाइल छीनकर फरार हुए बाइक सवार
बांदा, अप्रैल 7 -- बांदा। प्रयागराज जनपद के मुलनापुर थाना उतरांव गांव निवासी कृष्ण माधव से बाइक सवार तीन युवक मोबाइल छीनकर फरार हो गए। पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित ने बताया कि दो अप्रैल को रात साढ़े नौ बजे मटौंध रेलवे स्टेशन जा रहा था। पेट्रोलपंप के पास कहीं से फोन आया तो वह सड़क किनारे बाइक खड़ी कर बात करने लगा। इसी बीच पीछे से तीन बाइक सवार आए और धीमा करते हुए मोबाइल झपट कर भाग गए। उनका बाइक से तुरंत पीछा किया, पर वह भागने में सफल रहे। उसने बाइक का नंबर लिख लिया था। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.