प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 25 -- रखहा, हिन्दुस्तान संवाद। कंधई थाना क्षेत्र के पयागपुर औरिस्ता निवासी संतोष कुमार वर्मा की थाना क्षेत्र के आसलपुर बाजार में मोबाइल की दुकान है। सोमवार देर शाम आठ बजे वह दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहा था। रखहा कंधई सड़क के किनारे कीरतपुर गांव के पास सुनसान जगह पर दो बाइक पर सवार चार युवकों ने शर्ट की जेब रखा मोबाइल झपट्टा मारकर निकाल लिया और फरार हो गए। मामले की जानकारी मिलने पर एसओ कंधई मौके पर पहुंचे और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे से आरोपियों की तलाश की पर कोई सुराग नहीं लगा। मंगलवार को संतोष उर्फ सचिन की तहरीर पर पुलिस ने दो बाइक सवार सहित चार अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। क्षेत्राधिकारी पट्टी मनोज रघुवंशी ने बताया कि मोबाइल दुकानदार से मोबाइल झपट्टा मारकर भागने वाले चार अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर तलाश ...