आगरा, अगस्त 25 -- शाहगंज पुलिस ने सिटी कॉलोनी के पास से अन्तर्जनपदीय मोबाइल छिनैती गैंग के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 13 मोबाइल, दो मोटर साइकिल और एक चाकू बरामद हुआ है। आरोपितों ने पुलिस को बताया कि छीने हुए मोबाइलों को वह आते जाते लोगों को सस्ते दामों में बेच दिया करते थे। पैसों से मौज मस्ती करते थे। शाहगंज पुलिस ने बताया कि रविवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सिटी कॉलोनी शाहगंज के पास छह लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपितों ने अपने नाम राशिद निवासी वृंदावन, आसिफ निवासी नरीपुरा शाहगंज, सोनू निवासी नरीपुरा शाहगंज, इमरान निवासी भीम नगर शाहगंज, उदय निवासी रोहित नगर शाहगंज बताये। इनके कब्जे से 13 मोबाइल फोन मिले। इनमें से नौ मोबाइल विभिन्न स्थानों से छीने गए थे। आरोपितों ने कई छिनैती की घटनाएं कबूली हैं। यह भी बताया कि वह आग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.