मोबाइल छिनैती के आरोपी पुलिस चौकी से छोड़े
वाराणसी, मई 8 -- सेवापुरी (वाराणसी)। कपसेठी थाना क्षेत्र के चकिया गांव की उर्मिला दुबे बीते 3 मई दो भतीजियों के साथ धवकलगंज बाजार से घर जा रही थीं। सियरहा प्राथमिक विद्यालय के पास मोटरसाइकिल सवार तीन बदमाशों ने महिला से मोबाइल छीन लिया और साईंपुर की तरफ भाग निकले। लोगों ने आरोपियों की पहचान कर पकड़ा और तीनों को धवकलगंज चौकी पर सौंप दिया। आरोप है कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों के दबाव में पुलिस ने तीनों को इस शर्त पर छोड़ दिया कि दो दिन में फोन वापस कर देंगे। इसे लेकर लोगों में नाराजगी है। वहीं थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य ने इसकी जानकारी से इनकार किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.