प्रयागराज, अप्रैल 7 -- दावत से लौट रहे युवक से तमंचा सटाकर मोबाइल और नकदी छिनैती के आरोपी को एयरपोर्ट थाना पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने लखनपुर भीटी के बीच आरोपी सैफ उर्फ धुन्नू निवासी लखनपुर को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, खेडुआ निवासी शमशाद अहमद ने 27 मार्च को हुई छिनैती की एफआईआर दर्ज करवाई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...