मुंगेर, मई 18 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। बरियारपुर थाना पुलिस ने मोबाइल छिनतई की घटना के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करते हुए दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से चोरी के दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। जानकारी के अनुसार, बीते 17 मई को बरियारपुर थाना क्षेत्र में मोबाइल छिनतई की एक वारदात हुई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कांड संख्या-80/26 दर्ज कर तफ्तीश शुरू की। तकनीकी अनुसंधान और आसूचना संकलन के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर दो युवकों को दबोच लिया। ​गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान पड़िया ग्राम निवासी रूपेश कुमार उर्फ आजाद (पिता मनोज मंडल) और बैरल वासा पड़िया निवासी अंकेश कुमार (पिता पंकज मंडल) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों अभियुक्तों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। उनके पास से बरामद मोबाइल ...