मोबाइल छिनतई के दौरान ट्रेन से गिरकर कर रेल यात्री घायल
हाजीपुर, मई 29 -- हाजीपुर। नगर संवाददाता हाजीपुर-सोनपुर रेलखंड नगर थाना क्षेत्र के गांधी चौक स्थित रेलवे अंडर पास के पास शुक्रवार को बदमाशों ने चलती ट्रेन से एक यात्री का मोबाइल छिनतई किया। जिससे रेल यात्री असंतुलित होकर रेलवे लाइन पर गिर गया। बचाओ-बचाओ की आवाज सुनकर स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी डायल 112 की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल रेल यात्री को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। घायल रेल यात्री मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के सादुल्लापुर निवासी छोटेलाल पंडित के पुत्र राजीव कुमार बताया गया है। यह भी पढ़ें- मोबाइल छिनतई के दौरान ट्रेन से गिरकर कर रेल यात्री घायल घटना के संबंध में घायल रेल यात्री राजीव कुमार ने बताया कि बीएससी नर्सिंग का परीक्षा का सेंटर पटना था। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.