रांची, मई 24 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची पुलिस ने मोबाइल छिनतई के आरोप में दो स्नैचरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में अंशु कच्छप और आकाश वर्मा शामिल है। इन दोनों आरोपियों के पास से छीना हुआ मोबाइल फोन भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। बताया जा रहा है कि केएम मल्लिक रोड निवासी राकेश कुमार सिन्हा से 23 मई को बाइक सवार अपराधियों ने मोबाइल छीनकर फरार हो गए थे। इस मामले में राकेश ने लालपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी। दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस मामले की जांच की। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि दोनों बाइक से सुबह से ही मोबाइल व चेन छिनतई करने के लिए घूमते हैं। सुनसान जगह देखकर छिनतई की वारदात को अंजाम दिया करते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...