मधुबनी, मार्च 7 -- हरलाखी। मोबाइल छीनकर भाग रहे तीन युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। जबकि एक युवक मोबाइल के साथ फरार हो गया। पकड़े गए तीनों युवकों को ग्रामीणों ने उसकी बाइक समेत पुलिस के हवाले कर दिया। बासोपट्टी थाना क्षेत्र के पतौना गांव निवासी जटाशंकर यादव ने बताया कि शुक्रवार की रात पौने नौ बजे वह अपने घर के पास रास्ते पर खड़े होकर अपने मोबाइल फोन से कॉल करने जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से स्प्लेंडर बाइक पर सवार चार युवक पहुंचे और झपट्टा मारकर उनके हाथ से मोबाइल छीन लिया। मोबाइल छीनने के बाद सभी युवक भागने लगे। जटाशंकर यादव ने शोर मचाते हुए चोर-चोर कहकर उनका पीछा किया। हल्ला सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए और पीछा कर तीनों युवकों को बाइक सहित पकड़ लिया, जबकि उनल युवकों का एक साथी भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.