मोबाइल छिनतई के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
रांची, मई 13 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। लोअर बाजार थाना की पुलिस ने मोबाइल छिनतई कर भाग रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी मो फैज अंसारी उर्फ कोका कर्बला चौक का रहने वाला है। उसके पास से पुलिस ने छीना हुआ मोबाइल भी बरामद किया है। बताया जा रहा है कि लोअर बाजार थानेदार लव कुमार सिंह को बिशप स्कूल के समीप बस टोली जाने वाले मार्ग में एक युवक से मोबाइल की छिनतई की सूचना मिली। थाना प्रभारी का निर्देश पर पीसीआर में तैनात पुलिसकर्मियों ने तुरंत घेराबंदी कर संत पॉल स्कूल के समीप पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कई लोगों से मोबाइल व चेन की छिनतई कर चुका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.