बिहारशरीफ, जून 4 -- पावापुरी, निज संवाददाता। स्थानीय थाना पुलिस ने मोबाइल छिनतई मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया। बुधवार को नानंद पुल के पास साइकिल से जा रहे राहुल कुमार से बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल छीन लिया था। सूचना मिलते ही पावापुरी थाना पुलिस और डायल 112 की टीम ने पीछा कर आरोपी मिथुन कुमार को पकड़ लिया, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया। तलाशी में छिनी गयी मोबाइल और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की। पूछताछ में आरोपी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। (पावापुरी से अनिल उपाध्याय)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...