सीतापुर, मार्च 18 -- सीतापुर, संवाददाता। रामपुरकलां पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने मोबाइल चोरी के वांछित आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। जोधपुर पुलिया के समीप हुई इस मुठभेड़ में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी,जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। उसके पास से चोरी के दो मोबाइल फोन,एक अवैध तमंचा और घटना में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद की गई है। एएसपी दक्षिणी दुर्गेश सिंह के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि रामपुरकलां क्षेत्र में एक सक्रिय चोर छिपा हुआ है। इस पर रामपुरकलां थाना प्रभारी लल्ला गोस्वामी और एसओजी प्रभारी सतेन्द्र विक्रम सिंह ने अपनी-अपनी टीमों के साथ जोधपुर पुलिया के पास घेराबंदी की।इसी दौरान एक बाइक सवार व्यक्ति वहाँ आता दिखा। पुलिस को देखते ही वह भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने उसे रोकने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.