बरेली, मार्च 27 -- शीशगढ़।टेंपो चालक सिराज अहमद पुत्र रियाज अहमद मोहल्ला अंसार नगर शीशगढ़ से सांवरिया से लेकर धनेटा फाटक जा रहा था। टेंपो में बैठे एक युवक ने चालक सिराज अहमद का मोबाइल चुरा लिया। टेंपो में बैठी सवारी याकूब पुत्र वाजिद अली एवं इंतजार अहमद ने युवक को पकड़ कर पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी निरीक्षक पूछताछ में उसने नाम सोहेल पुत्र फारूक कस्बा रिच्छा, थाना देवरनिया बताया। टेंपो में बैठे लोगों सोहेल को चोरी के मोबाइल के साथ पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी सोहेल को जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...