मोबाइल चोर गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार, मोबाइल बरामद
पूर्णिया, जून 1 -- कसबा, एक संवाददाता। क्षेत्र में बढ़ रही मोबाइल चोरी और छिनतई की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए कसबा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मोबाइल चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से चोरी के चार मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। पूछताछ के बाद सभी आरोपितों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। कसबा थानाध्यक्ष ज्ञानरंजन ने बताया कि रविवार को विशेष अभियान के दौरान चार युवकों को चोरी के मोबाइल के साथ पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपितों में सदर थाना क्षेत्र के चिमनी बाजार वार्ड 31 निवासी मो. अताउर रहमान, नया टोला कलियागंज वार्ड 24 निवासी मो. शमशेर आलम, शीशाबाड़ी वार्ड 31 निवासी मो. आजाद तथा कसबा प्रखंड के लागन भमरा वार्ड 10 निवासी मो. जमशेद आलम शामिल है। यह भी पढ़ें- मोबाइल चोर गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार, मोबाइल बरामद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.