दरभंगा, जनवरी 21 -- बिरौल। थाना क्षेत्र के महमुदा गांव में सोमवार की रात मोबाइल चोरी कर भाग रहे चोर को ग्रामीणों में पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। चोर गांव का ही सोमन उर्फ मंगल यादव है। इस बाबत पीड़ित बहादुर यादव की पत्नी फूलदाई देवी ने थाने में आवेदन देकर चोर के विरुद्ध कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। आवेदन में उन्होंने बताया है कि रात करीब 10 बजे सोनम उसके घर से मोबाइल चोरी कर भाग रहा था। इसी दौरान नींद खुलने पर चोर को भागते देख शोर मचाने पर ग्रामीणों ने पीछा कर पकड़ लिया। थानाध्यक्ष चंद्रमणि ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर चोर को जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.