मोबाइल चोर को पकड़कर पेड़ की टहनियों से बांधकर पीटा
गाजीपुर, जून 17 -- रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना के साइतबांध बनवासी बस्ती में बुधवार को ग्रामीणों ने एक युवक को चोरी के मोबाइल के साथ पकड़ लिया। आक्रोशित बस्ती के लोगों ने युवक को पेड़ की टहनियों में बांध दिया और थप्पड़ व लात घूसों से पिटाई कर दी। इस दौरान युवक ने अपनी गलती स्वीकार की और माफी मांगी। लोगों ने फोन कर पुलिस को बुलाकर सौंप दिया। साइतबांध निवासी और बनवासी समाज के जिला मंत्री राजू बनवासी ने बताया कि तीन दिन पहले पटकनियां गांव निवासी बृजेश कुमार राम ने रात में एक घर में घुसकर एक एंड्रॉयड और एक कीपैड मोबाइल फोन चुरा लिया था। घटना की सूचना पुलिस को देने के साथ ही ग्रामीण स्वयं भी चोर और मोबाइल की तलाश में जुटे थे। राजू ने बताया कि चोरी के बाद आरोपी चुराए गए मोबाइल फोन से बस्ती की महिलाओं का नंबर निकालकर उन्हें फोन करके...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.