जमशेदपुर, मई 3 -- जमशेदपुर। टाटानगर रेल पुलिस ने रविवार को स्टेशन से मोबाइल चोरी के आरोप में गिरफ्तार सोनू कुमार गांधीनगर, बागबेड़ा निवासी को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया। सोनू कुमार को आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने शनिवार को टिकट काउंटर में यात्री की जेब से मोबाइल निकालने के दौरान पकड़ा था। आरपीएफ फ्लाइंग टीम के ने रेल थाना में सोनू कुमार के खिलाफ केस दर्ज करने के साथ मोबाइल भी बरामद किया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...