मोबाइल चोरी में गिरफ्तार अश्विनी गया जेल
जमशेदपुर, सितम्बर 6 -- जमशेदपुर। टाटानगर जी आरपी ने यात्री की मोबाइल चोरी में गिरफ्तार आरोपी अश्विनी कुमार देवरिया को पूछताछ के बाद राविवर को जेल भेज दिया। चक्रधरपुर मंडल आरपीएफ की स्क्वायड और जीआरपी की टीम ने सतवीर कुमार को शनिवार टिकट केंद्र में यात्री की मोबाइल चोरी करने के दौरान पकड़ा था। बताया जाता है कि 4 सितंबर को सतपाल कुमार नामक यात्री ने टिकट केंद्र से मोबाइल चोरी की सूचना दी थी। इसके बाद जवानों द्वारा सीसीटीवी फुटेज लगाने पर अश्विनी कुमार की पहचान हो गई जिसे सुरक्षा जवानों की टीम ने प्लेटफार्म से दबोच लिया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.