कानपुर, फरवरी 11 -- लाखों रुपये के मोबाइल चोरी करने वाले आरोपी बिहार के मोतिहारी निवासी मुबीन दीवान उर्फ सरफुद्दीन की जमानत अर्जी अपर जिला जज 22 रघुबर सिंह ने खारिज कर दी है। एडीजीसी ओमेंद्र दीक्षित ने बताया कि गोविंद नगर में कृष्णा कम्यूनिकेशन नाम की मोबाइल की दुकान से सात दिसंबर 2025 को लगभग 50 लाख रुपये कीमत के 113 मोबाइल चोरी हुए थे। इसके अलावा चोर साढ़े पांच लाख रुपये नगद भी चुरा ले गए थे। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी। इस मामले में मुबीन को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.