मोबाइल चोरी के शक में बेटे को पीट रहे थे हमलावर, बचाने आए पिता की चाकू घोंपकर हत्या
संवाददाता, जून 1 -- चित्रकूट के कर्वी स्थित पुल घाट पर मंदाकिनी के किनारे रविवार को मोबाइल चोरी के शक में तीन हमलावरों ने नहाते समय एक युवक पर हमला बोल दिया। शोरगुल मचने पर युवक के पिता समेत अन्य परिजन पहुंच गए। बेटे को बचाने के दौरान हमलावरों ने पिता के सीने में चाकू घोंप दिया। आनन-फानन उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सिंचाई कॉलोनी के पास रहने वाले 20 वर्षीय रिंकू उर्फ विजय निषाद ने बताया कि वह रविवार को दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे पुल घाट पर मंदाकिनी में नहा रहे थे। इसी दौरान तीन युवक पहुंचे और मोबाइल फोन चोरी करने की शंका जाहिर करते हुए उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर मचाया तो 44 वर्षीय पिता बिट्टी निषाद और अन्य परिजन पहुंच गए।बेटे को बचाने आए पिता को चाकू घोंपा रिंकू के साथ-साथ हमलावरों ने परिजनों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.