वाराणसी, मार्च 29 -- रोहनिया, संवाद । पंडितपुर (रोहनिया) में 17 वर्षीय सोनू अली शनिवार रात घर के बाहर बैठा था। तभी कन्नादाड़ी के कुछ युवक पहुंचे और किशोर से मारपीट करते हुए वाहन में जबरदस्ती बैठाकर ले गए। ओवरब्रिज के नीचे से दूसरी दिशा में ले जाकर कन्नाडाड़ी के पास मारा पीटा। उधर सोनू की मां भी उसे ढूंढते हुए निकली। वाहन के पीछे भी कुछ दूर तक गई। इसके बाद भदवर चौकी पर जाकर सूचना दी। इस बीच आरोपी युवक भी घायल किशोर को लेकर चौकी पर पहुंचे और आरोप लगाया कि उसने मोबाइल चोरी की है। हालत बिगड़ने पर उसे पास के निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां मृत घोषित होने के बाद आरोपी भाग निकले। परिजनों का आरोप है कि आरोपी पशु तस्कर हैं। पुलिस से मुखबिरी के शक में आरोपियों ने उसके बेटे को अगवा कर मार डाला। रोहनिया इंस्पेक्टर राजू सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार प...