बदायूं, अप्रैल 20 -- थाना क्षेत्र के दूंदपुर गांव में हरियाणा पुलिस ने मोबाइल चोरी के शक में दबिश दी। दबिश के दौरान मोबाइल फोन बरामद किए गए और एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। वहीं स्थानीय पुलिस ने मामले की जानकारी होने से इंकार किया है। गांव दूंदपुर में हरियाणा के गुड़गांव से आई पुलिस टीम ने एक कबाड़ व्यापारी के यहां छापेमारी कर कुछ मोबाइल फोन बरामद किए। बताया जा रहा है कि कबाड़ व्यापारी के बेटे की मोबाइल की दुकान भी है, हरियाणा पुलिस ने मौके से एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जबकि अन्य लोग वहां से निकल गए। हरियाणा पुलिस द्वारा किस युवक को उठाया गया है और कितने फोन बरामद हुए इस बात की जानकारी फैजगंज पुलिस को नहीं है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि हरियाणा पुलिस की छापेमारी की उनके पास कोई जानकारी नहीं है। न ह...