हमीरपुर, फरवरी 22 -- राठ। कोतवाली क्षेत्र के मवई गांव निवासी अनिल कुमार यादव ने बताया कि 14 वर्षीय पुत्र अंश कस्बे के विवेकानंद स्कूल में पढ़ता है। 16 फरवरी की दोपहर एक बजे छुट्टी के बाद उनके बेटे व उसके साथी छात्र गांव के शिवम (15) को गांव के जयराम, प्रिंस व कुलदीप ने पकड़ लिया। खोया हुआ मोबाइल मिलने के शक में गालीगलौज करते हुए दोनों छात्रों को बेरहमी से पीटा। आरोपी अपना मोबाइल मांगने लगे और जान से मारने की धमकी दी। मारपीट से दोनों बच्चे डरे सहमे हैं। इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने कहा कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.