मऊ, अप्रैल 30 -- पूराघाट, हिन्दुस्तान संवाद। कोपागंज थाना क्षेत्र के बाजार में बुधवार को मोबाइल चोरी के विवाद में पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने को लेकर आक्रोशित लोगों ने थाने पहुंचकर जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। थानाध्यक्ष द्वारा कार्रवाई के आश्वासन के बाद किसी तरह से मामला शांत हुआ। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। यह भी पढ़ें- मोबाइल चोरी के विवाद में कार्रवाई नहीं होने पर हंगामाशिकायत और आरोप स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत कुम्हापुर अलीनगर निवासी लालू बासफोर ने पुलिस को दी तहरीर आरोप लगाया है कि विगत 15 अप्रैल को मोबाइल को लेकर उसका कुछ लोगों से विवाद हो गया था। आरोप लगाया कि पुरा गोधना निवासी राजकुमार समेत कुछ अन्य लोगों ने उसे घर बुलाकर मारपीट किए और लाठी डंडे से मारपीट दिए थे। बीच बचाव करने पहुंचे उसके भाई प्रकाश को भी आरोप...