पीलीभीत, अप्रैल 12 -- मोबाइल चोरी को लेकर बातचीत करने गए एक ग्रामीण के घर गए युवक के साथ गांव के लोगों ने मारपीट करना शुरू कर दी। विरोध करने पर ईट मारकर घायल कर दिया। युवक के पिता और भाई भी घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का मेडीकल कराकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नावकूड़ निवासी महेंद्र पाल ने थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि 10 अप्रैल को वह शहर ​स्थित मंडी समिति में लौकी, खीरा बिक्री कर रहा था। इस बीच वहां मौजूद रामौतार ने उस पर मोबाइल चोरी का झूठा आरोप लगा दिया था। इस पर वह अगले दिन अपने पिता, भाई के साथ सुबह रामौतार के घर पहुंचा और बातचीत की। जिसके बाद रामऔतार ने मोबाइल चोरी न करने की बात मान ली। आरोप है कि इसी बीच गांव खेड़ा निवासी नरायण लाल, दयाराम, राधेश्याम एक राय होकर वहां पहु...