रामगढ़, मई 2 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला थाना क्षेत्र के फूलझरिया गांव निवासी अरुण मांझी पिता सन्नीदेव मांझी पर शनिवार को मोबाइल चोरी का आरोप कर ग्रामीणों ने जमकर पिटाई कर दी। घटना के बाद गांव में कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बन गई। मामला को बढ़ता देखकर स्थानीय कुछ लोगों ने इस मामले को पंचायत की मुखिया रूपा देवी के पास ले गए। मुखिया ने पहल परते हुए दोनों पक्षों के बीच बातचीत कर समझौता करवा दिया। मुखिया ने सुझबूझ का परिचय देते हुए आपसी सहमति से विवाद समाप्त कर दिया। मुखिया ने सभी ग्रामीणों से ऐसे मामलों में संयम बरतने और कानून का पालन करने की बात कही। यह भी पढ़ें- सोशल मीडिया पर लाइक न करने पर युवक की पिटाई

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...