मोबाइल चोरी के आरोप में पकड़कर पुलिस को सौंपा
धनबाद, जून 24 -- महुदा मोड़ पर मंगलवार की शाम मोबाइल छीनकर भाग रहे एक युवक को स्थानीय लोगों ने दौड़ा कर पकड़ लिया। बाद में उसे महुदा पुलिस के हवाले कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महुदा मोड़ चौक पर शाम में लगे वाले सब्जी बाजार में काफी भीड़ थी। इसी दौरान कांड्रा निवासी वाहिद शेख की जेब से एक युवक ने मोबाइल निकालकर भागने लगा। चोरी का एहसास होने पर वाहिद ने शोर मचाया। इसके बाद आसपास मौजूद दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने युवक का पीछा किया और कुछ दूरी पर उसे पकड़ लिया। पकड़कर उसे चौक पर लाया गया, जहां लोगों ने उसकी पिटाई भी कर दी। यह भी पढ़ें- मारपीट मामले में दो सगे भाइयों पर प्राथमिकी घटना की सूचना मिलने पर मुखिया प्रतिनिधि धनेश्वर महतो ने पुलिस को फोन कर मौके पर बुलाया। इसके बाद युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पूछताछ के दौरान य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.