समस्तीपुर, मई 14 -- उजियारपुर। थाना क्षेत्र के नाजिरपुर में कथित तौर पर मोबाइल चोरी के आरोप में एक किशोर की 15 दिन पूर्व हुई पिटाई से बुधवार की शाम मौत होने का आरोप परिजनों ने लगाया है। घटना के बाद गुरुवार की सुबह मृतक के परिजनों ने गांव के वार्ड 2 निवासी हत्यारोपी राजीव झा के घर पर शव रखकर हंगामा करते हुए घर को नुकसान पहुंचाया। मृतक की पहचान गांव के वार्ड 1 निवासी प्रदीप दास का पुत्र दर्शन कुमार (16) के रूप में हुयी है। यह भी पढ़ें- सीतामढ़ी में 11 साल की रेप पीड़िता के घर तोड़फोड़ और आगजनी, आरोपी की मौत की अफवाह पर बवालघटना की जानकारी घटना की सूचना पर उजियारपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया है। घटना के संबंध में मृतक दर्शन की मां ने गुरुवार को पु...