सासाराम, जून 8 -- डेहरी, एक संवाददाता। इंद्रपुरी थाना क्षेत्र में मोबाइल चोरी के एक मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से कुल तीन चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्य आरोपित अविनाश कुमार निवासी कमरनगंज थाना इंद्रपुरी को एनसीसी वाटर प्लांट कमरनगंज स्थित लेबर गार्ड रूम से मोबाइल चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अन्य मोबाइल भी बरामद हुआ, जिसे उसने पूर्व में इसी स्थान से चोरी किया था। पुलिस पूछताछ में मिले सुरागों के आधार पर दूसरे आरोपित बीरेन्द्र कुमार निवासी कमरनगंज वार्ड संख्या-39 थाना इंद्रपुरी को भी गिरफ्तार किया। यह भी पढ़ें- मोबाइल चोरी का खुलासा, दो गिरफ्तार, तीन मोबाइल बरामद उसके पास से वह मोबाइल बरामद हुआ, जिसे अविनाश कुमार...