मोबाइल चोरी का आरोप लगाकर किशोर को चार घंटे तक बंधक बनाकर पीटा
गोपालगंज, जून 5 -- गोपालगंज।जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के मांझा नई बाजार में शुक्रवार को कुछ लोगों ने मोबाइल चोरी का आरोप लगाकर एक किशोर को करीब चार घंटे तक बंधक बनाकर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और किशोर को मुक्त कराते हुए मामले की जांच शुरू कर दी। मामले में बरौली थाना क्षेत्र के नवादा गांव निवासी मोहम्मद रौनक अली ने मांझागढ़ थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। दिए गए आवेदन में उन्होंने बताया है कि वह आरओ फिल्टर का पानी घरों और दुकानों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे वह अपने पिकअप वाहन से मांझा बाजार में पानी की आपूर्ति करने गए थे। उनके साथ एक किशोर भी वाहन में मौजूद था। आरोप है कि इसी दौरान मांझा नई बाजार के कुछ लोग लाठी-डंडे के साथ पहुंचे और किशोर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.