चम्पावत, मार्च 31 -- टनकपुर पुलिस टीम ने 24 घंटे में मोबाइल चुराने के आरोपी को दबोच लिया। आरोपी के पास से चोरी का मोबाइल भी बरामद किया है। टनकपुर के कोतवाल चेतन रावत ने बताया कि बीते 30 मार्च को बलवंत कुमार पांडेय निवासी सैलानीगोठ ने अज्ञात के खिलाफ दुकान से एंड्रायड फोन चोरी करने की तहरीर दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में मामला दर्ज किया। सीओ वंदना वर्मा के पर्यवेक्षण में पुलिस ने जांच शुरू की। कोतवाल ने बताया कि पुलिस ने घटना के 24 घंटे के भीतर मंगलवार को आरोपी 40 वर्षीय मदन सिंह सामंत निवासी एआरटीओ रोड, टनकपुर के कब्जे से मोबाइल बरामद किया। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...