मोबाइल चोरी का आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा
कोडरमा, जून 13 -- कोडरमा। पुलिस ने मोबाइल चोरी के आरोप में शुक्रवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। जानकारी के अनुसार, चतरा जिले के मयूरहंड प्रखंड निवासी संत कुमार सिंह ने तिलैया थाना में 12 मई को मोबाइल चोरी की शिकायत दर्ज करायी थी। इसके बाद पुलिस ने तकनीकी सहायता से एक युवक को पकड़ा। युवक की पहचान रोशन कुमार, उम्र करीब 29 साल, थाना हिसुआ, जिला नालंदा बिहार के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने अपना अपराध भी स्वीकार किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.