रुद्रपुर, फरवरी 24 -- किच्छा। चोरों ने एक व्यापारी का मोबाइल फोन चोरी कर उसके बैंक खाते से 20 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आवास विकास वार्ड-10 निवासी हरिकृष्ण सुखीजा पुत्र ठाकुरदास सुखीजा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह एक फरवरी की सुबह करीब छह बजे नई मंडी में सब्जी खरीदने गए थे। इसी दौरान उनका मोबाइल फोन गुम हो गया। बाद में पता चला कि मोबाइल चोरी कर अज्ञात व्यक्ति ने उनके बैंक खाते से यूपीआई के माध्यम से 20 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...