बस्ती, जनवरी 1 -- बस्ती, निज संवाददाता। साइबर क्राइम थाना बस्ती ने खाते से रुपया निकालने के मामले में धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। यह ठगी छावनी थानाक्षेत्र के सौरी गांव से हुई थी। इस मामले में वादी का मोबाइल गिर गया था, जिसमें उसका यूपीआई एक्टिव था। इसी यूपीआई के सहारे वादी के खाते से लगभग 90 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिया गया। पुलिस को दी तहरीर में सूर्यनाथ पाठक निवासी सौरी शंकरपुर थाना छावनी ने बताया कि उनका मोबाइल किसी अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर लिया। चोरी के बाद मेरे मोबाइल को अनलॉक किया गया। इस मोबाइल में मेरे खाते से यूपीआई एक्टिव था। मोबाइल चोरी करने वाले व्यक्ति ने इसी यूपीआई के सहारे मेरे खाते से 89 हजार 100 रुपया निकाल लिया। इस मामले में पुलिस ने प्रारंभिक जांच की तो मामला सही मिला। पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.