मोबाइल चोरी कर भाग रहे युवक को पकड़कर पीटा
पीलीभीत, अप्रैल 2 -- पूरनपुर। धार्मिक चित्र बिक्री कर रहे दो युवकों ने एक दुकान से मोबाइल चोरी कर लिया। भीड़ ने एक युवक को पकड़कर पिटाई लगा दी जबकि दूसरा भागने में सफल रहा। पकड़े गए युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया। मंगलवार को दो युवक कस्बे में धार्मिक चित्र दुकानों पर बिक्री कर रहे थे। इस दौरान वह पकड़िया चौराहे के पास मोहल्ला कायस्थान जाने वाली एक सर्राफा दुकान पर पहुंचे। उन्होंने चित्र दिखाते हुए दुकानदार से उन्हें खरीदने की बात कही। इस दौरान चित्र बिक्री करने वाले युवक ने सर्राफा दुकान पर काम करने वाले युवक का मोबाइल चोरी कर लिया। उसके बाद दोनों युवक वहां से खिसक लिए। जानकारी लगने पर युवक ने दौड़ाकर एक युवक को पकड़ लिया। मोबाइल चोरी के शक में भीड़ ने युवक की पिटाई शुरु कर दी। उसके बाद पकड़े गए युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ के बाद प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.