नई दिल्ली, अप्रैल 13 -- नई दिल्ली, का. सं.। दक्षिण-पश्चिम जिले की सागरपुर पुलिस ने मोबाइल चोरी कर उनके पार्ट्स निकालकर बेचने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 15 चोरी के मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, एक टैबलेट, एक चार्जर और मोबाइलों के कई खुले हुए पार्ट्स बरामद किए हैं। पुलिस उपायुक्त अमित गोयल के अनुसार, मुख्य आरोपी आयुष मोबाइल फोन चुराता था और उन्हें अपने साथी अभिषेक को सौंप देता था। अभिषेक इन स्मार्टफोन्स को तुरंत डिस्मेंटल (खोलकर पुर्जे अलग करना) कर देता था। इसके बाद वह इन पुर्जों को दुर्गा पार्क के ही रहने वाले खालिद नामक व्यक्ति को बेच देता था। पुलिस ने आयुष और अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया है। खालिद की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...