बलिया, अप्रैल 25 -- बैरिया। स्थानीय कस्बा के बदुरहा मोहल्ला निवासी दीपक यादव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि गुरुवार की रात वे एक शादी समारोह में शामिल होने दयाछपरा जा रहे थे। तभी बैरिया-बलिया मार्ग के टेंगरही गांव के सामने पहले से खड़े सात-आठ युवकों ने मोटरसाइकिल रोकने का इशारा किया। बाइक रोकते ही उन लोगों ने गले से सोने का लॉकेट तोड़ लिया और मोबाइल छीन लिया। शोर मचाना चाहा तो चाकू निकाल लिया और चुपचाप चले जाने को कहा। एसओ आरपी सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर छानबीन हो रही है। यह भी पढ़ें- युवक पर किया जानलेवा हमला यह भी पढ़ें- पकड़ी-नारायणपुर पथ पर बदमाशों ने लूटी बाइक यह भी पढ़ें- रिटायर्ड शिक्षक को पत्थर का टुकड़ा थमा डेढ़ लाख के गहने उड़ाए

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...