मोबाइल चुराने वाला नाबालिग समेत चार गिरफ्तार
कानपुर, मई 17 -- चकेरी। पुलिस ने मोबाइल चोरी कर उन्हें बेचने वाले गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जिनमें से एक नाबालिग भी है। पुलिस ने आरोपितों के पास से आधा दर्जन चोरी के मोबाइल भी बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपितों को जेल व नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा है। चकेरी थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि शनिवार देर रात पुलिस ने सूचना के आधार पर अस्सी फिट रोड मोड के पास से चार आरोपितों को पकड़ा। पूछताछ में आरोपितों ने अपने नाम झारखंड के जिला साहिबगंज महाराजपुर नयाटोला निवासी राजकुमार महतो, झारखंड के जिला साहिबगंज महाराजपुर फूलचंदटोला निवासी जितेन्द्र कुमार महतो और बिहार के भागलपुर बाबूपुर निवासी गणेश कुमार बताए हैं। इनका चौथा साथी नाबालिग है। आरोपितों ने पुलिस को बताया कि वे चकेरी क्षेत्र में रहकर भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर लोगों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.