आजमगढ़, फरवरी 21 -- आजमगढ़, संवाददाता। सिधारी थाना की पुलिस ने शनिवार की दोपहर बेलइसा ओवरब्रिज के समीप से अंतर्जनपदीय मोबाइल चोर को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चोरी के छह मोबाइल बरामद किए गए। वह भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों से लोगों के मोबाइल चुराता था। सिधारी थाना के प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने शनिवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे मुखबिर की सूचना पर बेलइसा ओवरब्रिज के समीप से एक अंतर्जनपदीय मोबाइल चोर को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर पुलिस ने उसके पास से चोरी के छह मोबाइल बरामद किए। पुलिस ने बरामद मोबाइल की कीमत चार लाख रुपये बताई। पकड़ा गया शेखर महतो पुत्र गोलकिया महतो ग्राम महराजपुर, थाना तालझारी, जिला साहेबगंज (झारखंड) का निवासी है। वह रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, बाजार समेत अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों से लोगों की जेब और बैग से मोबाइल चुरा लेता था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.