आगरा, मार्च 9 -- खंदारी चौराहा (न्यू आगरा) के समीप ध्यान भटका कर शातिरों ने ट्रक चालक का मोबाइल और नगदी चुरा ली। बाद में पीड़ित को पता चला कि उनके खाते से करीब 89.5 हजार रुपये पार हो गए हैं। ट्रक चालक शौकीन निवासी अलवर राजस्थान की तहरीर पर न्यू आगरा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शौकीन ने पुलिस को बताया कि वह 21 फरवरी को झारखंड के रांची से हरियाणा की ओर ट्रक लेकर जा रहा था। रास्ते में आगरा के खंदारी चौराहा के पास बाइक सवार दो युवकों ने ट्रक रुकवाया। बताया कि पहिया निकल गया है। वह ट्रक रोक कर नीचे उतरे। मौका पाकर शातिर बाइक सवारों ने ट्रक से मोबाइल और करीब 10 हजार रुपये चुरा लिए। जब उसे पता चला तो वह जा चुके थे। कुछ दिन बाद पीड़ित को पता चला की उसके खाते से हजारों रुपये कट गए हैं। जानकारी पर सामने आया कि पैसे यूपीआई के माध्यम ...