संतकबीरनगर, नवम्बर 23 -- नाथनगर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के महुली टैक्सी स्टैंड तिराहे निकट स्थित एक घर के बरामदे से चार मोबाइल और नगदी लेकर भागने लगा। लोगों ने भाग रहे चोर को पकड़ लिया। गश्ती पुलिस को सुपुर्द कर दिया। इस मामले में थाने में तहरीर नहीं दी गई है। टैक्सी स्टैंड तिराहे निकट शुक्रवार देर रात घर के बरामदे में कुछ लोग अपना फोन रखकर सो रहे थे। इसी दौरान एक चोर पहुंचा। चार मोबाइल और जैकेट से कुछ पैसा निकलने लगा। इसी दौरान हड़बड़ी के चलते आहत पाकर लोग जग गए। शोर मचाने लगे। खुद को फंसता देख चोर भागने लगा। उसका कुछ दूर पीछा करके उसे पकड़ लिया। इस दौरान शोर शराबा सुनकर पुलिस गश्ती टीम पहुंच गई। लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। थाना प्रभारी रजनीश राय ने बताया कि पकड़ा गया कथित चोर मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.