गाज़ियाबाद, मई 2 -- ट्रांस हिंडन, अक्षय अग्रवाल। खोड़ा थाना क्षेत्र के मंगल बाजार मार्ग पर स्थित दवा की दुकान से बदमाश ने दुकानदार का मोबाइल चोरी कर लिया। इसके बाद मोबाइल के जरिए पांच हजार रुपये भी किसी को भेजे। पीड़ित ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। मंगल बाजार मार्ग पर मां भगवती नाम से दवा की दुकान चलाने वाले राजेश कुमार गर्ग ने पुलिस को बताया कि उनके पिता कैप्टन पीसी गर्ग 1971 के युद्ध में शहीद हो गए थे। 22 अप्रैल की सुबह उनकी दुकान पर एक अज्ञात युवक आया और काउंटर पर रखा मोबाइल चोरी करके भाग गया। कुछ देर बाद किसी सद्दाम हुसैन पठान के नंबर पर आरोपी ने उनके बैंक खाते से यूपीआई के जरिए पांच हजार रुपये स्थानानंतरित कर दिए। जब उन्होंने काफी देर तक मोबाइल न मिलने पर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तब घटना का पता चला। इसके बाद उन्होंने पुलिस से श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.