रांची, मार्च 11 -- रांची। रांची के कमड़े सूर्यानगर के रहने वाले महेंद्र प्रसाद जायसवाल का मोबाइल चुराकर उनके खाते से 3.68 लाख रुपए की ठगी कर ली गई। महेंद्र जासवाल ने साइबर क्राइम थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। महेंद्र जासवाल ने पुलिस को बताया कि 27 फरवरी को अपर बाजार गांधी चौक के पास उनका मोबाइल गुम हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी उनका नहीं मिला, जिसके बाद उन्होंने अपना सिम बंद कराया। पांच मार्च को जब वह राशि निकासी के लिए बैंक गए तो पता चला कि उनके खाते से 3.68 लाख रुपए की अवैध निकासी कर ली गई है। इसके बाद वह थाना पहुंचे और मामला दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.