मोबाइल चुराकर खाते से उड़ाए 1.10 लाख, केस दर्ज
रांची, अप्रैल 9 -- रांची। राजधानी रांची में मोबाइल चोरी कर खाते से लाखों रुपए उड़ाने का मामला लगातार सामने आ रहा है। नया मामला डुमरदगा बसंत विहार कॉलोनी का है। शत्रुघन प्रसाद सिंह का मोबाइल चुराने के बाद उनके खाते से 1.10 लाख रुपए की अवैध निकासी कर ली गई है। इस संबंध में शत्रुघन प्रसाद सिंह ने साइबर क्राइम थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। शत्रुघन प्रसाद सिंह ने पुलिस को बताया कि 28 मार्च को उनका मोबाइल बीआईटी मेसरा बाजार में चोरी हो गया था। उसी दिन वह मेसरा ओपी में सनहा दर्ज कराए थे। इसके बाद उनके खाते से पांच बार में 1.10 लाख रुपए की अवैध निकासी कर ली गई है। इसकी जानकारी उन्हें 31 मार्च को हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.