बदायूं, मार्च 18 -- मोहल्ला सकलेनी में मंगलवार दोपहर को एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां मोबाइल चार्जर लगाते समय करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई। कस्बा के मोहल्ला सकलेनी निवासी 22 वर्षीय अनस पुत्र कल्लू बैंडबाजे का कार्य करता था। परिजनों के मुताबिक मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे अनस नहाने के लिए जा रहा था। इसी दौरान वह अपना मोबाइल चार्जिंग पर लगाने लगा, तभी अचानक उसे तेज करंट लग गया। करंट लगते ही वह मौके पर ही गिर पड़ा। घटना के बाद घबराए परिजन तुरंत उसे इस्लामनगर के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए चंदौसी ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.