मोबाइल चार्जिंग के दौरान करंट लगने से छात्र की मौत
कन्नौज, मई 31 -- छिबरामऊ, संवाददाता। सिकंदरपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम जगतपुर में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 14 वर्षीय छात्र की करंट लगने से मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ग्राम जगतपुर निवासी प्रवेश कुमार जाटव (14) पुत्र भान सिंह सुबह अपने घर के कमरे में मोबाइल फोन चार्जिंग पर लगा रहा था। इसी दौरान उसे अचानक बिजली का तेज करंट लग गया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया और कमरे में ही बेहोश होकर गिर पड़ा। कुछ देर बाद जब उसकी मां आरती कमरे में पहुंचीं तो उन्होंने बेटे को बेसुध अवस्था में जमीन पर पड़ा देखा। यह नजारा देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने शोर मचाया, जिसके बाद परिजन और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। परिजन आनन-फानन में छात्र प्रवेश को उपचार के लिए छिबरामऊ के सौ शैय्या संयुक्त च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.