मोबाइल चार्जर के विवाद में महिला को डीजल डालकर जिंदा जलाया
मैनपुरी, अक्टूबर 3 -- दन्नाहार थाना क्षेत्र के ग्राम नगला कुशल में मोबाइल चार्ज के विवाद में महिला को उसके देवर और देवरानी ने डीजल डालकर जिंदा जला दिया। इससे पहले महिला के साथ मारपीट की गई। आग लगने से महिला 90 प्रतिशत झुलस गई। उसका सैफई मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। महिला के भाई की तहरीर पर पुलिस ने देवर और देवरानी के खिलाफ मारपीट, जिंदा जलाने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। एलाऊ थाना क्षेत्र के ग्राम देवीदासपुर निवासी अमित पुत्र केशव सिंह ने दन्नाहार थाने में तहरीर दी। बताया कि उसने अपनी बहन बेबी की शादी 10 वर्ष पहले संजू पुत्र सुरेश सिंह निवासी नगला कुशल थाना दन्नाहार के साथ की थी। 28 सितंबर को रात 8:30 बजे उसकी बहन, बहन का देवर रजनीश व देवरानी जूली, घर पर थी। तभी चार्जर को लेकर बहन व उनके देवर रजनीश, देवरानी जूली में व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.