कौशाम्बी, जुलाई 18 -- पिपरी थाना क्षेत्र के महमूदपुर मनौरी निवासी नीरज केशरवानी (25) 10 जून से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता है। उसके पिता शिवपूजन केशरवानी ने पिपरी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराते हुए बताया कि नीरज घर पर मोबाइल छोड़कर निकला था और फिर वापस नहीं लौटा। परिजनों ने रिश्तेदारों व परिचितों के यहां काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने 16 जुलाई को प्रार्थना पत्र के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। युवक की तलाश के लिए सूचना कंट्रोल रूम और अन्य थाना क्षेत्रों को भी भेजी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...