मोबाइल गुम होने के बाद बैंक खाते से उड़े 5 लाख, मामला दर्ज
मुंगेर, मई 23 -- मुंगेर, निज संवाददाता। जिले में मोबाइल खोने के बाद साइबर क्राइम का मामला लगातार बढ़ते जा रहा है। ताजा मामला जिले के पूरबसराय क्षेत्र का है, जहां एक व्यक्ति साइबर धोखाधड़ी का शिकार हो गया, जिसके दो अलग-अलग बैंक खातों से जालसाजों ने 5 लाख रुपये उड़ा लिए। साइबर डीएसपी राकेश कुमार रंजन ने बताया कि पीड़ित के पिता एक सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। कुछ दिनों पहले पीड़ित का मोबाइल फोन भागलपुर में गुम हो गया था, जिसकी सनहा जमालपुर रेलवे स्टेशन में दर्ज कराया गया है। इसके बाद पीड़ित ने दोबारा नया सिम कार्ड जारी करवाया। 19 मई को जैसे ही नया सिम चालू किया गया, मोबाइल पर बैंक ट्रांजैक्शन के मैसेज आने शुरू हो गए। जालसाजों ने सिम बंद रहने के दौरान ही दोनों खातों में सेंध लगाकर कुल 5 लाख रुपये की अवैध निकासी कर ली थी। पीड़ित आवश्यक दस्तावेजो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.