औरंगाबाद, सितम्बर 8 -- साइबर थाना में दर्ज हुई प्राथमिकी, साइबर अपराधियों ने बनाया शिकार रफीगंज बाजार में गुम हुआ था मोबाइल फोन औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। रफीगंज बाजार में मोबाइल फोन गुम होने के बाद साइबर अपराधियों ने मोबाइल धारक के बैंक खाते से 5.20 लाख रुपये की निकासी कर ली। इस मामले में रफीगंज थाना क्षेत्र के टकरा गांव निवासी बद्री यादव के पुत्र सुधीर कुमार ने औरंगाबाद साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

घटना का विवरण प्राथमिकी में सुधीर कुमार ने बताया है कि 3 अगस्त की शाम वह रफीगंज बाजार गए थे। इसी दौरान उनका रेडमी कंपनी का मोबाइल फोन कहीं गिर गया। मोबाइल में जियो कंपनी का सिम लगा था। उनके मोबाइल फोन में फोन-पे एप्लीकेशन समेत अन्य निजी जानकारियां भी थीं। मोबाइल गुम होने की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने अपने नंबर पर फोन किया।...